जन सुराज ने शिवहर से नीरज सिंह को बनाया उम्मीदवार:400 करोड़ के कारोबारी, कभी पेट्रोल बेचते थे, पार्टी को जीत की उम्मीद

जन सुराज ने शिवहर से नीरज सिंह को बनाया उम्मीदवार:400 करोड़ के कारोबारी, कभी पेट्रोल बेचते थे, पार्टी को जीत की उम्मीद
Share Now

जन सुराज पार्टी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी प्रत्याशी सूची जारी की है। इस सूची में शिवहर विधानसभा क्षेत्र से नीरज सिंह को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी की यह घोषणा स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उत्साहवर्धक रही है। इंटर पास हैं नीरज सिंह नीरज सिंह को एक जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे इंटर पास हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने जीवन में असाधारण मुकाम हासिल किया है। कभी पेट्रोल बेचकर गुजारा करने वाले नीरज सिंह आज 400 करोड़ रुपए के कारोबारी हैं। व्यवस्था परिवर्तन अभियान में निभाई भूमिका शिवहर जिले में नीरज सिंह लंबे समय से जन सुराज पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में ‘जन से जन के लिए व्यवस्था परिवर्तन’ के अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद पार्टी का मानना है कि नीरज सिंह की सादगी, संघर्ष और सफलता की कहानी जनता के बीच गहरी छाप छोड़ेगी। उनके मैदान में उतरने से शिवहर विधानसभा में जन सुराज पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *