विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शुक्रवार को तमिलनाडु की IIT मद्रास पहुंचे। यहां विदेश मंत्री ने कहा कि पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से, हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम खुद को बचाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वह करेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि कई साल पहले हमने पानी बांटने की व्यवस्था पर सहमति जताई थी, लेकिन अगर दशकों तक आतंकवाद होता है तो अच्छे पड़ोसी होने की भावना नहीं रहती। जयशंकर ने IIT मद्रास के कार्यक्रम शास्त्र 2026 का उद्घाटन भी किया। इस दौरान विदेशों में IIT मद्रास की शाखाएं खोलने को लेकर कई MoU भी साइन हुए। बांग्लादेश पर कहा- अच्छे लोग नुकसानदायक नहीं बांग्लादेश में अशांति पर विदेश मंत्री ने कहा- ‘मैं अभी दो दिन पहले बांग्लादेश में था। मैं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने गया था। हमें कई तरह के पड़ोसी मिले हैं। अगर आपका कोई पड़ोसी आपके लिए अच्छा है या कम से कम आपके लिए नुकसानदायक नहीं है तो इसमें परेशानी नहीं है। जहां भी अच्छे पड़ोसी होने की भावना होती है, भारत निवेश करता है, भारत मदद करता है, भारत शेयर करता है।’ विदेश मंत्री की स्पीच की 6 मुख्य बातें… विदेश मंत्री बोले- अरुणाचल भारत का हिस्सा है और रहेगा विदेश मंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा, और इस तरह की चालों से जमीन पर कुछ भी बदलने वाला नहीं है। शंघाई एयरपोर्ट पर चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों के अरुणाचल प्रदेश की एक महिला के परेशान करने को लेकर जयशंकर ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हमने असल में इसका विरोध किया, और हमने यह बात भी साफ कर दी कि इस तरह की हरकतें करने से असल में कुछ भी बदलने वाला नहीं है। —————- ये खबर भी पढ़ें… जयशंकर ने पाकिस्तानी संसद के स्पीकर से हाथ मिलाया:खालिदा जिया के फ्यूनरल में पहुंचे थे; ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्रिकेटर्स ने हाथ नहीं मिलाया था भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया। दोनों बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के फ्यूनरल में 31 दिसंबर को पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…
जयशंकर बोले- दुर्भाग्य से हमारे पड़ोसी बुरे:हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार, कोई ये न बताए हमें क्या करना है
