भोपाल में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:दूसरा मुकाबला जेके चैंपियंस बनाम प्रगति लेजेंड्स, पहले मैच में 360 धुरंधर की 4 विकेट से जीत

Spread the love

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड पर 22 जनवरी से जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। सुबह 8 बजे खेले गए पहले मुकाबले में 360 धुरंधर ने एसजे इलेवन को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अब टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला प्रगति लेजेंड्स और जेके चैंपियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में प्रगति लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जिसमें लीग चरण की टॉप दो टीमें आमने-सामने होंगी। सभी दस टीमों को मुकाबलों के लिए ए और बी सीरीज के दो ग्रुप में बांटा गया है, ताकि मुकाबलों में रोमांच बना रहे। यह क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर और प्रदेश के जैन समाज को एक मंच पर लाना और खेल के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना है। खेल के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ने वाला यह आयोजन शहर के खेल प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा।