घोषणा करके भूले मुख्यमंत्री, आपदा प्रभावितों से तो न बोलें झूठ : जयराम ठाकुर

Spread the love

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को 07 लाख रुपए देने की घोषणा करके खामोश बैठ गई। जबकि उसे सात लाख में से साढ़े चार लाख रुपए सीधे-सीधे केंद्र द्वारा दिए जाते हैं। लोगों के घर पूरी तरीके से जर्जर हो चुके हैं अंदर जाने लायक नहीं हैं, लेकिन उन घरों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। सरकार क्या चाहती है? जो लोग त्रासदी में बच गए क्या वह लोग सरकार की नाकामी का शिकार हो जाए। मुख्यमंत्री से मेरा सिर्फ इतना आग्रह है कि मेहरबानी करके आपदा प्रभावितों के साथ झूठ न बोले।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोलन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई घटना पर उन्होंने कहा कि हमने सरकार को पहले दिन से ही बता दिया था कि आने वाला समय आपके लिए कितना मुश्किल है। जिस तरीके से झूठी गारंटियों के दम पर आपने सत्ता हथिया ली, जनादेश की चोरी की और उसके बाद अपनी गारंटियों से ही साफ-साफ मुकर गए। प्रदेश के लोग आपको नहीं छोड़ेंगे और लोगों के बीच सरकार का उठना बैठना मुश्किल होजाएगा। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस सरकार से सिर्फ आम लोग ही नहीं त्रस्त हैं, बड़े से बड़े लोगों को भी सरकार ने नहीं छोड़ा है। सरकार अपनी तानाशाही को छोड़े और जनहित पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी गारंटियों से मुकरने पर ही प्रदेश के लोग सरकार को छोड़ने वाले नहीं हैं