यूपी में इतनी ठंड कि ओस बर्फ जैसी जम गई:बागपत में पुल से गिरी कार, कॉन्स्टेबल समेत दो की मौत; 35 शहरों में कोहरा

Spread the love

यूपी में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गाजीपुर में ओस की बूंदें बर्फ जैसी जम गईं। मंगलवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई है। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। इधर, आज तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। इसमें 8 बसें और 3 कारें टकराईं। इसके अलावा प्रदेश में कोहरे के चलते 7 सड़क हादसे हुए, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। आज कहां हादसे हुए, पॉइंटवार पढ़िए— 4 दिन में 100 से ज्यादा वाहन टकराए
इससे पहले सोमवार को 31 वाहनों की टक्कर में 11 लोग घायल हुए थे। रविवार को 6 सड़क हादसों में 29 गाड़ियां टकराईं, 7 लोगों की मौत हुई। शनिवार को भी 8 हादसों में 40 गाड़ियां टकराईं और 4 लोगों की जान चली गई थी। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- यूपी में हवा का रुख बदलकर फिर से पछुआ हो गया है। इससे गलन में इजाफा हुआ है। दो दिनों में पछुआ की रफ्तार क्रमशः बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार डिग्री तक पारे में गिरावट आ सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…