राज्यसभा में उठा इंदौर में दूषित-पानी से मौत का मामला:कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा- सरकार लोगों को जहरीला पानी पिला रही है

Spread the love

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 29 से अधिक मौतों का मामला राज्यसभा में गूंजा है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सदन में इस मामले को उठाते हुए कहा है कि पानी सबसे गंभीर विषय है और जहरीला पानी सरकार पिला रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। तिवारी ने कहा कि इस विभाग में जितना करप्शन है, शायद किसी और विभाग में उतना करप्शन नहीं है। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इसकी कार्ययोजना से अवगत कराएं। सोमवार को राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में कांग्रेस से राजस्थान से सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। मानवता से जुड़ा है। हिन्दुस्तान के हर आदमी से जुड़ा सवाल है। इसलिए सदन का ध्यान खींचना चाहता हूं। मंत्री भी गुजरात से हैं। गांधी नगर गुजरात में प्रदूषित जल पीकर कितने लोग बीमार हुए। इंदौर में कितने लोग मरे, 29 लोग मरे हैं, यह हालिया स्थिति है। राज्य मंत्री तो लड़खड़ा रहे हैं, कैबिनेट मंत्री उठिए, मोर्चा संभालिए। मैं जानना चाहता हूं कि विश्व की मानवता से जुड़ा हुआ, हर इंसान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल है। क्या सदन को आश्वस्त करेंगे कि जो ग्राउंड वाटर है, उसकी क्वालिटी बेहतर करने के लिए क्या कार्ययोजना आपके पास है। इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछे सवाल- क्या केंद्र ने राज्य से सवाल किया, रिपोर्ट मांगी राज्यसभा में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए वे विभागीय मंत्री से पूछना चाहते हैं कि इन मौतों का जिम्मेदार किसको माना जा रहा है? क्या इसमें सिर्फ राज्य सरकार की जिम्मेदारी है? क्या जल शक्ति मंत्रालय ने इसमें संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सवाल किया? क्या इस मामले में राज्य सरकार ने कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की? इसकी जानकारी दी जाए। सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने भी सवाल पूछे थे इससे पहले कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में इंदौर के स्वच्छता और जल आपूर्ति सिस्टम को लेकर सरकार से सीधे सवाल पूछे थे। इंदौर में दूषित पानी से अब 32 लोगों की मौत गौरतलब है कि इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला जारी है। आज भी एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। इंदौर मेंं दूषित पानी से मौत का आंकड़ा अब 32 तक पहुंच गया है।
ये खबर भी पढ़ें… भागीरथपुरा दूषित पानी से एक और मौत भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। पढ़िए पूरी खबर