इस गर्मी में नहीं मिलेगा फेज 2 पेयजलापूर्ति परियोजना से पानी, सितंबर 2026 तक पूर्ण होने की संभावना

is-garmee-me-nahi-milegee
Spread the love

फिलहाल 16 वार्ड 4, 5, 6, 7, 8 ,11, 12, 14, 17, 18, 19, 21, 22, 25, 33 एवं 35 में पाईप बिछाई जा रही है।

शनिवार को सांसद के निरीक्षण में कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तेजी लाने का निदेश कम्पनी के पदाधिकारियों को दिया। फरवरी 2026 में पुनः साइट का निरीक्षण करने को कहा गया।

मौके पर जुड़को के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय पासवान, उप प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती सुषमा कुमारी, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार, मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रमोद उरांव, साइट इंजीनियर रंजीत कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, वरिष्ठ नेता इश्वरी पाण्डेय सांसद के निजी सचिव अलख दुबे एवं जुड़को कम्पनी एवं नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मेदिनीनगर निगम क्षेत्र के कई इलाके ड्राई जोन के रूप में चर्चित हैं। गर्मी के दिनों में वाटर लेवल काफी नीचे चला जाता है। नगर निगम टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराता है। पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहता है। ऐसे में घर-घर नल से पानी देने के लिए फेज टू जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी गई लेकिन इसमें भी विलंब होने के कारण एक बार फिर गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ेगा।