हरियाणा के रोहतक में आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार की शाम को वे अनाज मंडी में दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर में गोली मार ली। गोली लगने से ही वे कुर्सी से नीचे गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़े जयपाल को उठाया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे ले लिया गया है।
बता दें कि जयपाल के बेटे राहुल बल्हारा वर्तमान में दमनदीव में तैनात है, जहां उनकी स्पेशल पोसट डीएएनआईपीएस (दिल्ली, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) है। पुलिस की ओर से उन्हें जानकारी दे दी गई है। जयपाल ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है। अनाज मंडी में सुसाइड के बाद के PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे किया सुसाइड… 3 बेटियां और आईपीएस बेटे के पिता थे जयपाल
पुलिस के मुताबिक, जयपाल की 3 बेटियां है, जबकि एक बेटा राहुल बल्हारा है। राहुल बल्हारा का चयन करीब दो साल पहले आईपीएस के लिए हुआ था, जो दमनदीव में तैनात है। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का समृद्ध परिवार है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये समझ नहीं आ रहा है। पुलिस कर रही सुसाइड के कारणों की जांच
उधर, इस मामले शिवाजी कॉलोनी थाना एचएसओ राकेश सैनी ने बताया कि जयपाल ने आत्महत्या क्यों की, इसके पीछे क्या कारण रहा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। परिवार के लोगों के आने पर ही सुसाइड के बारे में कुछ जानकारी मिल सकेगी।
रोहतक में IPS के पिता ने किया सुसाइड:अनाज मंडी में कुर्सी पर बैठै थे, पिस्टल निकाल सिर में मारी गोली; बेटा दमनदीव में तैनात
