IPS केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई:संभल एसपी ने काला चश्मा लगाया, बाहों में बाहें डाले डांस करते दिखे

Spread the love

संभल एसपी केके विश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की गुरुवार को सगाई हो गई। कार्यक्रम संभल में रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इसमें कई बड़े अफसर और दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। दोनों IPS अफसर के शादी के बाकी कार्यक्रम राजस्थान में होंगे। 27 मार्च को बाड़मेर जिले में हल्दी-संगीत सेरेमनी है। 29 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन है। 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी
IPS अंशिका वर्मा और IPS केके विश्नोई की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। विश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके विश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में IPS अंशिका वर्मा ने 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी। देखिए 2 तस्वीरें अब IPS कृष्ण विश्नोई के बारे में जानिए- केके विश्नोई ने कीं बड़ी कार्रवाई, एक नजर 1. 100 करोड़ से अधिक का बीमा धोखाधड़ी घोटाला (संभल) संभल एसपी के रूप में कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ा अंतर्राज्यीय बीमा धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह ने फर्जी दस्तावेज, नकली मृत्यु प्रमाण पत्र और गढ़े हुए हादसों के जरिए बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपए ठगे थे। इस मामले में 70 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं। इस बड़ी सफलता के लिए 26 जनवरी, 2025 को उन्हें प्लैटिनम पदक और उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। 2. संभल हिंसा पर कंट्रोल किया (नवंबर, 2024) जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को उन्होंने अपनी प्रशासनिक सूझबूझ से कंट्रोल किया था। उन्होंने उपद्रवी भीड़ के सामने खड़े होकर युवाओं को समझाया कि वे नेताओं के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब न करें। इसके अलावा दंगाइयों के बरसाए गए ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल करके नई पुलिस चौकियों का निर्माण करवाया गया, जिससे उपद्रवियों को सख्त संदेश गया। 3. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंतरिक कार्रवाई (संभल- फरवरी 2026)
पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाए। अवैध वसूली के आरोपों की पुष्टि होने पर पूरी SOG टीम को सस्पेंड किया। काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते एक साथ 39 पुलिसकर्मियों (जिनमें दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे) को लाइन हाजिर किया। 4. माफिया पर बुलडोजर चलाया और संपत्ति जब्त की (मेरठ-गोरखपुर)
मेरठ में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान विश्नोई ने कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो के अवैध बंगले और बाजार पर बुलडोजर चलवाया। उसकी करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। गोरखपुर में एसपी सिटी रहते हुए संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 803 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की। 5. वित्तीय और क्रिप्टो धोखाधड़ी पर नकेल
संभल में बिटकॉइन निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले जावेद हबीब के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया। साथ ही पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की। अब देखिए शादी के कार्ड अब जानिए IPS अंशिका वर्मा के बारे में अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में की। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा गृहिणी हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। IPS अंशिका वर्मा को बादमाश डायना की गिरफ्तारी और स्टांप घोटाले का खुलासा करने पर DGP सम्मान दिया गया था। मार्च, 2025 में मिला था यह अवार्ड
मार्च, 2025 में दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 5वें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला था। अंशिका वर्मा को BRICS CCI के 5वें वार्षिक शिखर सम्मेलन Women Changemakers में “वुमन ट्रेलब्लेजर यूथ आइकन” के रूप में सम्मानित किया गया था। वहीं, केके विश्नोई को मुख्यमंत्री से प्लैटिनम पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक मिला था। आगरा से शुरू हुआ पुलिस करियर गोरखपुर में जंगल में सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ किया ———————— ये खबर भी पढ़िए- बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी, आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…