आईपी यूनिवर्सिटी के एनसीसी सेल ने जीता संस्थागत पुरस्कार

Spread the love

आईपी यूनिवर्सिटी के एनसीसी सेल ने जीता संस्थागत पुरस्कार

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के एनसीसी सेल को एनसीसी निदेशालय, दिल्ली के अंतर-संस्थागत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय को माइनर बॉयज़ यूनिट श्रेणी में इंटर यूनिट एडीजी बैनर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.(डॉ.) महेश वर्मा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में एनसीसी सेल यूनिवर्सिटी कैम्पस के अलावा सभी संबद्ध इन्स्टिटूट में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

इस उपलब्धि के लिए कैडेट्स को बधाई देते हुए यूनिवर्सिटी के एनसीसी सेल के प्रोग्राम समन्वयक प्रोफेसर वरुण जोशी ने कहा कि एनसीसी टीम विश्वविद्यालय की विभिन्न सह-पाठ्यचर्या और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है, चाहे वह स्वच्छ पर्यावरण अभियान हो, तंबाकू मुक्त परिसर हो या वृक्षारोपण अभियान हो।

उन्होंने कहा कि हमारे कैडेट्स, 160 लड़के और 160 लड़कियां एनसीसी निदेशालय की सभी शिविर गतिविधियों में भाग लेते हैं। वे आर-डी परेड और पीएम-सीएम रैली में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

—————