मथुरा हादसे की जांच शुरू, सीन रिक्रिएट होगा:पोस्टमॉर्टम हाउस पर अपनों को ढूंढ रहे लोग; 13 जिंदा जले थे

Spread the love

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के दूसरे दिन लोग अपनों को खोज रहे हैं। अभी 13 जिंदा जले लोगों में सिर्फ 5 की पहचान हो सकी है। बाकी 8 लोगों की डेडबॉडी टुकड़ों में मिली है, इन्हें पहचानना नामुमकिन है। डेडबॉडी जलकर सिकुड़ गई हैं, मानों कोयला बन गई हों। आज छह सदस्यीय टीम जांच कर रही है। टीम हादसे की मुख्य वजह, कैसे वाहनों में आग लगी, इसकी जांच कर रही। जांच में ये भी देखा जाएगा कि क्या कार की पेट्रोल टंकी फटने से आग लगी या फिर AC बसों के कंप्रेसर फटने से बसें जलने लगीं। 3 तस्वीरें देखिए- वहीं, हरियाणा, मानेसर के इंस्टीट्यूट ऑफ रोड सेफ्टी टीम के एक्सपर्ट भी जांच कर रहे हैं। पूरे हादसे का सीन रिक्रिएट किया जाएगा। 48 घंटे में टीम अपनी जांच रिपोर्ट DM चंद्रप्रकाश सिंह को सौंपेगी। बसों में लगी आग बुझाते समय पानी का प्रेशर इतना तेज था कि लाशों के लोथड़े बसों में चिपके मिले थे। पोस्टमॉर्टम हाउस पर बुधवार दोपहर हालात ऐसे हैं कि कई बार फोटो लिए अपनों को खोज रहे हैं। हमीरपुर से आए एक व्यक्ति ने बताया- मेरा बेटा देवेंद्र दिल्ली में मजदूरी करने जा रहा था। मैंने सोमवार शाम 7 बजे उसे बस में बैठाया था। मंगलवार सुबह पता चला कि उस बस में आग लग गई। अभी तक मेरे बेटे का पता नहीं चल सका है। हादसे से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक–एक ब्लॉग से गुजर जाइए…