सिरसा: अफीम तस्करी के आरोप में अंतरराज्यीय नशा तस्कर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Spread the love

इसके अलावा पुलिस ने चूरापोस्त मामले में वांछित एक महिला तस्कर को किलियांवाली पंजाब क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सीआईए डबवाली प्रभारी राजपाल ने बताया कि चूरापोस्त तस्करी मामले में आरोपी महिला फरार चल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव डबवाली क्षेत्र से रामसिंह उर्फ रामजी को 4 किलो 11 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी राम सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चूरापोस्त आरोपी महिला निवासी रामपुरा फूल से लेकर आया था। जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ भी डबवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर आरोपी महिला को किलियांवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।