इसके अतिरिक्त, बिना किराया सूची के 22, बिना कर (टैक्स) के 6, और बिना बीमा के 4 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई।यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 4, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 9, बिना वायु प्रदूषण प्रमाण पत्र के 2, अनाधिकृत अल्टरेशन वाले 2, और बिना एमएसआर के 2 मामलों में भी चालान जारी किए गए। एक-एक वाहन बिना फिटनेस और बिना परमिट के पाए जाने पर भी चालान किया गया।मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाने और माल की कांटा पर्ची न दिखाने के क्रमशः एक और दो मामलों पर जुर्माना लगाया गया। बिना रिफ्लेक्टर के पाए गए सात वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
आरटीओ प्रवर्तन टीम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस सघन जांच अभियान में आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी मनोज भगोरिया, टीएसआई आनंद बिष्ट, टीसी नीरज कुमार और टीसी किरण कुमार आर्य शामिल रहे।
