हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने स्टूडेंट को घरौंड़ा बस स्टैंड पर उतारने की बजाय पानीपत टोल प्लाजा पर उतार दिया। उसने स्टैंड पर बस रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर कहने लगा- जाओ सस्पेंड करा देना। परिजनों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर भी ड्राइवर ने बस अचानक चला दी। इससे बेटे का मोबाइल भी नीचे गिरकर टूट गया। उसके पास घर आने के लिए किराए के भी रुपए नहीं थे। किसी रिश्तेदार ने उसे पैसे देकर वापस करनाल के घरौंड़ा भेजा। बस स्टैंड इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी स्टूडेंट की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… अब पढ़िए… वीडियो में क्या दिख रहा बस स्टैंड इंचार्ज बोले- वीडियो आया है, शिकायत नहीं
घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज रविशंकर धीमान ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास भी आया है, लेकिन अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बस का स्टॉप घरौंडा में था या नहीं, यह जांच का विषय है। अगर कोई दूसरी बस खराब हो जाती है, तो उसका कंडक्टर सवारियों को दूसरी बस में बैठा सकता है, चाहे वह सवारी किसी भी स्थान की हो। ———— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा रोडवेज बस में छात्राओं से बदसलूकी,VIDEO: डेस्टिनेशन से 15 KM दूर पानीपत उतारा; कंडक्टर बोला-जा कर दे कंप्लेंट, बस नहीं रुकेगी हरियाणा के करनाल से रोडवेज बस में चढ़ी छात्राओं से कंडक्टर ने बदसलूकी की। आरोप है कि जब छात्राओं ने मंथली पास दिया तो उसे भी मानने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं, छात्राओं को घरौड़ा उतरना था, लेकिन वहां बस नहीं रोकी। ड्राइवर ने छात्राओं को 15 किलोमीटर दूर पानीपत बस स्टैंड से पहले बीच रास्ते में उतार दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
बस स्टैंड के बजाय स्टूडेंट को टोल प्लाजा पर उतारा:हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर बोला- जाओ सस्पेंड करा देना, करनाल से सीधा पानीपत ले गया
