हरियाणा के गुरुग्राम में ढाई साल की मासूम बेटी अनिका की हत्या करने के बाद खुद का गला काटने वाली नेहा शर्मा के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस इंवेस्टिगेशन में पता चला कि नेहा इसी साल जनवरी में यूपी के बिजनौर से पति आधार शर्मा के पास रहने गुरुग्राम आई थी। इसके बाद से वह गुरुग्राम में रहना चाहती थी, ससुराल बिजनौर नहीं जाना चाहती थी और ना ही पति को भेजना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति ने उससे कहा था कि तुम्हारे यहां आ जाने से परिवार और रिश्तेदार ताने मारते हैं, मुझे परिवार से अलग मत करो। पुलिस के मुताबिक, पति की इसी बात से नाराज नेहा ने सोमवार को खौफनाक कदम उठा लिया। पहले उसने अपनी मासूम बेटी को गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया और फिर कैंची से अपना गला भी काट लिया। उसने बेटी के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिससे मासूम बच्ची की चीखें फ्लैट के कमरे की दीवारों में दब गईं। दिन भर कॉल रिसीव नहीं करने पर पति फ्लैट पर पहुंचा तो कमरे का दृश्य देख उसके होश उड़ गए। उसका कहना है कि मामूली बात पर नेहा इतना बड़ा कदम उठा लेगी, वह सपने में भी सोच नहीें सकता था। वारदात के बाद पत्नी के प्रति उसका गुस्सा इतना था कि वह उसे अस्पताल में ही भर्ती छोड़ यूपी में अपने घर चला गया। पति की जुबानी, सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… पति बोला- वाइफ ने बेटी को मारकर जघन्य अपराध किया मेरी पत्नी नेहा ने मेरी लड़की अनिका की हत्या करने के बाद खुद भी अपनी गर्दन में चोट मारकर मरने की कोशिश की है। मेरी पत्नी नेहा ने मेरी लड़की को मारकर जघन्य अपराध किया है, जिसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस कर रही मामले की गहराई से जांच इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के बाद महिला ने यह जघन्य कदम उठाया। प्रारंभिक जांच में भी पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी को मुख्य वजह सामने आई है। अभी आरोपी नेहा अस्पताल में भर्ती है। उसके ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से गहनता से जांच की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
————————– ये खबर भी पढ़ें…. मां ने किया ढाई साल की बेटी का मर्डर:गुरुग्राम में पहले बच्ची का घोंटा गला, फिर अपना कैंची से काटा; बंद कमरे में तड़पती रही हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सूर्या विहार कॉलोनी में मां ने ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद कैंची से खुद का गला काट लिया। कई घंटे तड़पती रही। ड्यूटी से लौटे पति ने दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को बुलाया। (पूरी खबर पढ़ें)
पति की बात चुभने पर किया मासूम बेटी का मर्डर:3 माह पहले ही साथ रहने गुरुग्राम आई; पति ने कहा था-मुझे परिवार से अलग मत करो
