इनमोसा का एआईडीईओए में हुआ विलय

Spread the love

कुश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूरे बीसीसीएल के इनमोसा का एआईडीईओए में विलय हो गया। इनमोसा एक मजबूत संगठन था, लेकिन हाई लेवल से हमलोगों की अनदेखी की जा रही थी, जिसे लेकर विलय का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हमलोगों यहां सम्मान मिल रहा है अब एक होकर लड़ाई लड़ेंगे।

वही ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर ऑफिशियल एंड एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव आर.के. तिवारी ने कहा कि बिदाई होने से संगठन मजबूत हुआ है, कहा कि हम लोगों का मुख्य रूप से प्रमोशन की लड़ाई रही है जिसे मिलकर प्रबंधन से लड़ेंगे साथ ही सुरक्षा को लेकर प्रबंधन और डीजीएमएस को पत्र दिया गया है। किसी भी कीमत पर सुरक्षा की अनदेखी नहीं होने देंगे।