राजगढ़ः जमीन विवाद पर परिवार के लोगों में चले फर्सी-डंडे, 9 घायल दो गंभीर

Spread the love

पुलिस के अनुसार ग्राम गेहूंखेड़ीकला निवासी कमलसिंह ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीती रात परिवार का उदयसिंह, भगवानसिंह, होकमसिंह, जितेन्द्र, गब्बर और कुलदीप घर के बाहर गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने एकराय होकर फर्सी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया,जिसमें धीरेन्द्रसिंह,कमलसिंह, अरुण, गजराजसिंह और हुकुमसिंह घायल हो गए। हमले में कमलसिंह को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं जितेन्द्र (36)पुत्र उदयसिंह सोलंकी ने बताया कि इसी बात को लेकर परिवार के कमलसिंह, गजराजसिंह, हुकुमसिंह और अरुण ने गालियां देते हुए फर्सी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उदयसिंह, जितेन्द्रसिंह, हुकुमसिंह और भगवानसिंह घायल हो गए, जिनमें उदयसिंह को गंभीर हालत में रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।