पुलिस के अनुसार ग्राम गागोरनी निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र रामप्रसाद बैरागी ने बताया कि रास्ते के विवाद पर इब्राहिम पुत्र पीरुखान और उसके परिवारजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें परिवार के आठ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर झालावाड़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 191(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया।गुस्साएं लोग आरोपितों को हिरासत में लेने की मांग को लेकर सड़क पर एकत्रित हो गए, जिसके बाद पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने मामले में तात्कालिक कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जिनमें इब्राहिम, शाहरुख, आशिक और तस्लीम शामिल है।
राजगढ़ः रास्ते के विवाद पर लाठी-डंडों से मारपीट, आठ घायल
