हेरिटेज निगम की पहल:हर घर तिरंगा अभियान के तहत जलमहल तक निगम अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

जल महल की पाल पर पर्यटकों को तिरंगा देकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

इस दौरान निगम महापौर कुसुम यादव और आयुक्त डॉ निधि पटेल के नेतृत्व में निगम अधिकारी और सतर्कता शाखा के जवानों के साथ तिरंगा रैली भी निकाली। इसके साथ ही जल महल पर मौजूद देशी विदेशी पर्यटकों को तिरंगा देकर सफाई के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान बताया कि कूड़ा कचरा डस्टबिन में ही डालना है और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छ बनाना है। निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने कहा कि जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों को देखने लाखों लोग आते है। ऐसे में ये यहां की सिर्फ खूबसूरती लेकर साथ जाएं, हेरिटेज निगम की ओर से आज टूरिस्ट स्पॉट पर आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही तिरंगा देकर देशभक्ति के लिए प्रेरित भी किया गया।

इस दौरान चेयरमैन सफाई समिति पवन शर्मा नटराज, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा, उपायुक्त उद्यान मोनिका सोनी, उपायुक्त कार्मिक तनुजा सोलंकी, उपायुक्त मुख्यालय कविता चौधरी, उपायुक्त किशनपोल दिलीप भंभानी, हवामहल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा,अधीक्षण अभियंता चरण सिंह मीणा, किशनलाल मीणा, अधिशाषी अभियंता लोकेश कुमावत, लक्ष्मी नारायण मीणा, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार सहित निगम अधिकारी और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।