INDvsSA चौथा टी-20, शाहबाज ने अक्षर पटेल को रिप्लेस किया:नूंह के रहने वाले बाएं हाथ के स्पिनर; 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के गांव शिकरावा के रहने वाले शाहबाज अहमद का टी-20 में चयन हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे T-20 से पहले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गए। अब उनकी जगह टीम इंडिया में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद की एंट्री हुई है। 31 वर्षीय खिलाड़ी IPL में अब तक 3 टीमों के साथ खेल चुके हैं। शाहबाज के पास 5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी है। बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने अब तक कुल 114 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 1355 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 73 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल की बात करें, तो शाहबाज अहमद 2020 से लेकर 2023 तक RCB के लिए खेले। इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने। आईपीएल 2025 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेले। आईपीएल के 58 मैचों में उन्होंने 545 रन बनाए और 22 विकेट झटके। बुधवार का टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाना था। हालांकि, कोहरे की वजह से यह रद्द कर दिया गया। वहीं, अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। मेवात के लोगों में इस बात को लेकर खुशी है। मेवात के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि शाहबाज को खेलने का मौका मिले। इसमें वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। शाहबाज भारत के लिए 3 वनडे और 2 टी-20 खेल चुके हैं। आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2023 में खेला था। यहां पढ़िए, शाहबाज के क्रिकेट खेलने की बचपन से अभी तक की कहानी… जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था
3 वर्ष लगातार शाहबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली के साथ खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2022 में शाहबाज अहमद का जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच सिरीज के लिए राष्ट्रीय किक्रेट टीम में चयन तो हुआ, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।