बताया गया कि होप टेक्सटाईल को लीज पर दी गई भूमि की लीज कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा गत 20 अगस्त को जारी एक आदेश के अनुसार निरस्त की गई। इस आदेश के परिपालन में गुरुवार को ग्राम कस्बा इंदौर के सर्वे क्रमांक 282/2 रकबा 22.24 एकड़ का कब्जा लिया गया। उक्त भूमि शासकीय है, इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या अतिक्रमण करना दण्डनीय अपराध है, संबंधी सूचना पटल भी लगाया गया है। तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने बताया कि उक्त भूमि का आज विधिवत रूप से कब्जा ले लिया गया है।
इंदौरः एक हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती जमीन का लिया कब्जा
