होलकर स्टेडियम में भारत की 7 जीत का रिकॉर्ड:इंदौर में आज इंडिया vs न्यूजीलैंड मुकाबला; क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

Spread the love

इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि होलकर स्टेडियम में भारत अब तक खेले गए सभी वनडे मुकाबले जीता है। वहीं मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया है कि स्टेडियम में दर्शक अपने साथ क्या ले जा सकते हैं और किन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। भले ही भारत दूसरा वनडे न्यूजीलैंड से हार गया हो, लेकिन होलकर स्टेडियम का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पक्ष में रहा है, जहां अब तक खेले गए सभी वनडे मैच भारत ने जीते हैं। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारत इस मुकाबले को जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। हाई स्कोरिंग है होलकर स्टेडियम की पीच इंदौर के होलकर स्टेडियम की पीच हाई स्कोरिंग है। यहां काली मिट्टी की पिच बनाई गई है, जो पहले बल्लेबाजों को मदद करेगी, उसके बाद स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को भी उम्मीद है कि उन्हें रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आंकड़ों की बात करें तो इंदौर के मैदान पर सभी वन-डे हाईएस्ट टोटल के रहे हैं। सातों मुकाबले जीता भारत होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया अब तक सात मुकाबले खेली है और सभी में बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैदान पर भारत ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2006 में खेला था। 24 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। वनडे फॉर्मेट में दर्शकों को आमतौर पर बल्लेबाजी की भरपूर उम्मीद रहती है। इसी कारण इस फॉर्मेट में बाउंड्री छोटी रखी जाती है। इंदौर का मैदान भी छोटा माना जाता है, जहां दोनों तरफ की बाउंड्री लगभग 65 यार्ड (59.43 मीटर) है, जबकि सामने की ओर बाउंड्री की लंबाई करीब 70 यार्ड (64 मीटर) है। पुलिस ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। रविवार सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए हुकुमचंद घंटाघर की ओर से आने वाले दर्शकों को पैदल मार्ग से जाना होगा। पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों की एंट्री जंजीरवाला चौराहा से होगी, जबकि लैंटर्न की ओर से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे। ये खबर भी पढ़ें… विराट कोहली और कुलदीप ने बाबा महाकाल के दर्शन किए भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्म आरती में शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर। भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर इंदौर में रविवार को होने वाले मैच को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। भारतीय और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां वे हवन-अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार किया। पढ़िए पूरी खबर।