T20 World Cup’24: सुपर-8 में अफगानिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला, यहाँ है INDIA का पूरा शेड्यूल

T20 World Cup’24: सुपर-8 में अफगानिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला, यहाँ है INDIA  का पूरा शेड्यूल
Share Now

   टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8 की आठों टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। तीन जीत और कुल सात अंकों के साथ अपने ग्रुप की अव्वल रहने के बाद भारत को इस राउंड में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत के साथ ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान शामिल हैं। सोमवार को बांग्लादेश ने नेपाल के हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। वह इस ग्रुप में शामिल होने वाली चौथी टीम बनी।
 वहीं, दूसरी ओवर स्कॉटलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ग्रुप-2 की चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं। सुपर-8 का पहला मैच 19 जून को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से साउथ अफ्रीका और यूएसए के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 जून को खेलेगा।

सुपर-8 में भारत के मैच
सुपर-8 में भारत अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। ब्रिजटाउन में खेले जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होंगे। सुपर-8 में भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार ही खेले जाएंगे। भारत 22 जून को नार्थ काउंड में बांग्लादेश के साथ भिड़ेगा। इस राउंड में भारत अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को खेलेगा।

सुपर-8 IND के मैच       तारीख                     विरोधी टीम
  पहला                           20                      अफगानिस्तान
  दूसरा                           22                        बांग्लादेश 
  तीसरा                          24                       ऑस्ट्रेलिया
 


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *