भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

indian-blind-womens-cricket-team-meets-president
Spread the love

टीम ने राष्ट्रपति को अपने हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बैट भेंट किया। राष्ट्रपति ने टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य लोगों को भी अपने जीवन और करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने टीम द्वारा भेंट किए गए क्रिकेट बॉल पर अपने हस्ताक्षर भी किये।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गुरुवार को दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मुलाकात की थी।

भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम ने कोलंबो में हुए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से पराजित कर इतिहास रचा और पहली बार आयोजित महिला टी-20 दृष्टिबाधित विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

———–