पहली बार विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय अंडर-19 टेबल टेनिस टीम

india-u-19-boys-reach-tt-world-youth-final
Spread the love

टीम में अंकुर भट्टाचार्जी, पी. बी. अभिनंध और प्रियंजुज भट्टाचार्य शामिल हैं। सेमीफाइनल में अंकुर ने शानदार शुरुआत करते हुए ह्सू ह्सिएन-चिया को 3-2 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुओ गुआन-होंग ने अभिनंध को 3-1 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया। प्रियंजुज ने लिन चिन-टिंग को 3-2 से मात देकर भारत की बढ़त वापस दिलाई।

चीनी ताइपे के कुओ ने अंकुर को 3-0 से हराकर मुकाबले को निर्णायक मैच तक पहुंचा दिया, लेकिन अंतिम मुकाबले में अभिनंध ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ह्सू को 3-0 से हराकर भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।

उधर, भारत की अंडर-15 लड़कियों की टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।