यमुनानगर में प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन:महिला बोली- वापस हिंदू बनना चाहती हूं; मुस्लिम पति ने छिपाया धर्म और पहली शादी

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में थर्मामीटर तोड़कर पारा (मर्करी) पीने वाली महिला रेखा ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। निकाह के बाद पति फुरकान ने आधार कार्ड में उसका नाम चेंज कराकर पहली पत्नी के नाम पर ही रूबिना करा दिया। निकाह के पहले अजय नाम से 6 माह तक उसे प्रेम जाल में फंसाया। दैनिक भास्कर एप के साथ बातचीत में महिला ने दावा किया कि फुरकान 4 और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था। अकेले में उनसे फोन पर बात कर उनसे शादी करने के लिए कहता था। वहीं फुरकान उसके साथ एक ऐसे प्रोग्राम में गया, जहां उसे हिंदू महिला से निकाह करने पर सम्मानित भी किया गया। उधर, महिला का कहना है कि अब वह हरिद्वार जाकर हिंदू धर्म में वापसी करना चाहती है। बीते दिन महिला ने मरकरी पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। आरोप लगाया था कि टाइल फैक्ट्री चलाने वाले फुरकान ने सहारनपुर के देवबंद ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह कर लिया। पहले जानिए फुरकान ने महिला को कैसे फंसाया… अब 3 पॉइंट में पढ़िए महिला ने क्या आरोप लगाए… महिला बोली- हिंदू धर्म में वापसी चाहती हूं
महिला का कहना है कि अब वापस अपने हिंदू धर्म में लौटना चाहती है। वह हरिद्वार जाकर हिंदू धर्म अपनाएगी। वहां गंगा में स्नान कर माता के दर्शन भी करेंगी। उधर, मामले में यमुनानगर सिटी थाना के जांच अधिकारी सुमित कंबोज ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला आरोपों की जांच की जा रही है।