यमुनानगर में पानीपत में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी गर्भवती हो गई और उसे जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में किशोरी ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ने तत्परता दिखाते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की और मामला आगे की कार्रवाई के लिए पानीपत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। पेट दर्द होने पर अस्पताल में कराया दाखिल पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने परिवार के साथ पानीपत में रहती है। बीते 15 जनवरी को वह अपने माता-पिता के साथ सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। बुधवार को अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जगाधरी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। ऐसे में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। मामले में जब किशोरी की मां ने उससे पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पड़ोसी काफी समय से कर रहा था रेप किशोरी ने बताया कि पानीपत में उनके मकान के पास रहने वाला गोलू कुमार काफी समय से उसके साथ जबरन संबंध बना रहा था। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपित उसे धमकाने लगा। फिलहाल मामला पानीपत पुलिस को सौंप दिया गया है।
यमुनानगर में किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म:पानीपन की रहने वाली, पड़ोसी करता था रेप, पेट दर्द होने पर गई अस्पताल
