वाराणसी की दाल मंडी में प्रशासन जर्जर 21 मकानों को ढहा रहा है। बुलडोजर और हथौड़े से मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। इससे पहले एक व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मकान के पहले फ्लोर पर खड़े होकर सुसाइड करने की चेतावनी दी। यह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारी उसे समझाने लगे। व्यापारी ने कहा- हमारा मकान जर्जर नहीं है। प्रशासन बेवकूफ नहीं बना सकता है। अगर मकान गिराया तो हमें मुआवजा चाहिए। ये लोग जर्जर बताकर मुआवजा देने से बचना चाहते हैं। यह कहते हुए उसने दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाया है। कई अन्य लोगों ने बुलडोजर एक्शन का विरोध किया। वे प्रशासन के अधिकारियों से 10 दिन की मोहलत मांगते रहे। तमाम लोग रोते-बिलखते दिखे। इस दौरान हंगामा करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें खींचते हुए पुलिस ले गई। कुछ लोगों की पिटाई भी की है। दाल मंडी में सड़क चौड़ी करने के लिए जर्जर मकान-दुकानों पर बुलडोजर चल रहा। दालमंडी में अब तक की यह एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है। घटना से जुड़ी 5 फोटो देखिए… दुकानदारों ने पूछा- हमारा गुनाह क्या है, क्या मार डालोगे
दुकानदारों ने रोते हुए अफसरों से पूछा- हमारा गुनाह क्या है। क्या मार डालोंगे हमें। सड़क चौड़ी करनी है, तो लोगों को बर्बाद करके देंगे? सरकार हमें खत्म कर रही है। रोजी-रोटी छीन ली है। प्रशासन ने हमें कोई नोटिस नहीं दिया। 500 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी ACP दशाश्वमेध डॉ अतुल अंजान ने बताया – दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए मकानों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। दालमंडी के अंदर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि किसी भी प्रकार का आवागमन न हो सके और कार्य में बाधा न पड़े। संजय दत्त की मां का दाल मंडी से गहरा नाता दालमंडी से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग पढ़ लीजिए…
वाराणसी दाल मंडी में व्यापारी ने अपनी दुकान फूंक दी:खुद पर भी पेट्रोल छिड़का, बुलडोजर चलना शुरू, लोग रोते-गिड़गिड़ाते रहे
