Uttarakhand News: समाज कल्याण विभाग में बड़ा खुलासा हुआ है. 12 साल से चल रहे दोहरी पेंशन के खेल में 970 लोगों की पहचान की गई है, जो अपने मूल विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग से भी पेंशन ले रहे थे. कैग की जांच में मामला सामने आने के बाद इन सभी की पेंशन रोक दी गई है. शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है और अब रिकवरी व कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग ने 970 लोगों की पेंशन रोकी, कैग की जांच में खुली पोल, मचा हड़कंप
