यूपी में शिमला-नैनीताल से ज्यादा ठंड, 28 जिलों में कोहरा:गोशालाओं में हीटर लगे, 70 ट्रेनें लेट; 2 दिन भीषण सर्दी पड़ेगी

Spread the love

यूपी में कड़ाके की सर्दी और भीषण कोहरे का कहर जारी है। रविवार को प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत ही कम है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ज्यादातर शहरों में धूप के दर्शन ही नहीं हो रहे हैं। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह पड़ रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश में मौसम शिमला और नैनीताल से ज्यादा ठंडा है। सुबह करीब 6.30 बजे बरेली-कानपुर समेत कई शहरों का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शिमला (11°C) और नैनीताल (10°C) की तुलना में काफी कम रहा। आसमान बादल छाए रहने की वजह से सुबह भी अंधेरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच सहित पूरे अवध क्षेत्र के लिए अगले 2 दिन भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट हैं। ठंड की वजह से 11 शहरों में स्कूल बंद कर दिए हैं। बरेली, कानपुर, कासगंज, औरैया, जौनपुर में 8वीं और हापुड़, हाथरस, बिजनौर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और संभल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। जालौन में शीतलहर को देखते हुए गौशालाओं में हीटर लगवाए गए हैं। अलाव की व्यवस्था की गई है। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। लोगों से अपील की गई है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- बहुत घना कोहरा की संभावना इस क्षेत्र में अधिक है
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत. शाहजहांपुर। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम आपके शहर का मौसम कैसा है, कोहरे और ठंड की पल-पल की अपडेट के लिए स्क्रोल करिए…