यूपी में शादी से 3 दिन पहले युवती की हत्या:फिर युवक ने खुद का गला काटा, दोनों एक कमरे थे

Spread the love

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने शादी से तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने उसी चाकू से अपना भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। लड़की की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी। 8 फरवरी को बारात आनी थी। दो दिन पहले ही गुड़गांव से घर आई थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। आरोपी और लड़की के घर आमने-सामने और दोनों दलित परिवार से हैं। साथ में गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते थे। वारदात के बाद लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह सड़क पर बदहवास होकर रो रही थी। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। उनके बीच करीब 4 साल से अफेयर था। पुलिस ने परिवार और गांव वालों से मामले की जानकारी ली। लड़के के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक भी हुई। मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा का है। अब जानिए पूरा मामला.. मुजफ्फरनगर में भलवा गांव निवासी विजयपाल की 27 साल की बेटी प्रगति की शादी 8 फरवरी को सरधना में होनी थी। वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करती थी। दो दिन पहले प्रगति गुड़गांव से लौटी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। गुरुवार पड़ोस में रहने वाला रोहित प्रगति के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रोहित ने चाकू से प्रगति पर हमला बोल दिया। जब वह गिर गई तो बेरहमी से उसका चाकू से गला रेत दिया। लहूलुहान प्रगति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लड़की के मरते ही रोहित ने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। गांव में तनाव, फोर्स तैनात की गई
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, डीएसपी रूपाली राव और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। SSP बोले- एक कमरे में थे दोनों, तभी लड़की की चीखने की आवाज आई
SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- राहित और प्रगति गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार शाम रोहित, प्रगति के घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने दरवाजा खोला, लेकिन इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। अंदर प्रगति का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। शादी वाले घर में मातम, गांव में पसरा सन्नारा जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से अब अर्थी उठने की तैयारी हो रही है। हत्या और सुसाइड की वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया ताकि शादी रुक सके। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। —————————- ये खबर भी पढ़िए… पति की मौत के बाद पत्नी ट्रेन के नीचे आई,VIDEO:कानपुर में जवान ने 3 सेकेंड में बचाया; ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई थीं कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…