फतेहाबाद जिले के टोहाना की मास्टर कॉलोनी में खेल विभाग के क्लर्क सुरेश कुमार के मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में खेल विभाग कर्मचारी सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों के कारण उनके बच्चे पानीपत के नैन गांव में अपनी नानी के घर गए हुए थे। इसी वजह से वे 7 जनवरी को ड्यूटी करने के बाद फतेहाबाद में रुक गए थे। 8 जनवरी को टूटा मिला ताला, अलमारी का लॉक भी तोड़ा
सुरेश कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को जब वे घर लौटे, तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर सोने और चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए हैं। तीन तोले के टॉप्स, चांदी की पाजेब और नकदी चोरी
चोर घर से तीन तोले के दो जोड़ी टॉप्स, डेढ़ तोले की दो अंगूठी, 5 ग्राम का सोने का लॉकेट, 30 तोले की चांदी की चार जोड़ी पाजेब, 7 जोड़ी चुटकी, बच्चों के तीन तोले के चांदफूल, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और दो हजार रुपए नकद चुरा ले गए। 35 मिनट तक मकान में रहे चोर, फुटेज में कैद हुई वारदात
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, चोर करीब 35 मिनट तक मकान में चोरी को अंजाम देता रहा। सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी पहले उनके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसा था, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सुरेश कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत दी और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
टोहाना में खेल विभाग क्लर्क के घर लाखों की चोरी,VIDEO:35 मिनट तक खंगाला हर कमरा; सर्दी की छुटि्टयों में मायके गई पत्नी- बच्चे
