टोहाना में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला:मूनक रोड पर आटा चक्की का काम था; सुबह दुकान पर जा रहे थे

Spread the love

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में चंडीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने साइड से निकल रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्ता कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो मूनक रोड पर आटा चक्की चलाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, राजकुमार शर्मा रोजाना की तरह साइकिल पर अपनी दुकान पर जाने से पहले शेव करवाने के लिए बार्बर की दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिवार में छाया मातम, कार्रवाई की मांग मृतक राजकुमार शर्मा के तीन बेटे हैं और तीनों विवाहित हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच जारी जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में साइकिल सवार राजकुमार शर्मा की मौत हो गई है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।