सोनीपत में लूट-मर्डर केस में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़:आरोपी के पैर में लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर पर था 5 हजार का इनाम

Spread the love

सोनीपत के मल्ला माजरा लूट और हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कुबेर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। एंटी गैंगस्टर यूनिट और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में आरोपी को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपी कुबेर ने मल्ला माजरा निवासी साहिल की तीन बार चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की थी। आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम रखा हुआ था।
दोबारा बड़ी वारदात की फिराक में था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मल्ला माजरा लूट-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर कुबेर एक बार फिर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस को उसके मूवमेंट को लेकर गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एंटी गैंगस्टर यूनिट को अलर्ट किया गया। मुनीरपुर-सफियाबाद रोड पर हुई घेराबंदी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुनीरपुर-सफियाबाद रोड पर आरोपी की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने मौके से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। एंटी गैंगस्टर यूनिट की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कुबेर के पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ को सोनीपत की एंटी गैंगस्टर यूनिट ने अंजाम दिया। PSI विवेक की अगुआई में चला ऑपरेशन
पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व PSI विवेक ने किया। वहीं इस दौरान एंटी गैंगस्टर यूनिट इंचार्ज अजय धनखड़ मौजूद रहे। उनकी टीम में सब-इंस्पेक्टर मनदीप, विक्रांत, ASI अमित, अमित, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल संदीप और ड्राइवर मनजीत शामिल रहे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक और बड़ी वारदात टल गई।
दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी कुबेर
गिरफ्तार आरोपी कुबेर दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह शातिर हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर दिल्ली में लूट, हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े करीब 8 से 10 संगीन मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
बिना नंबर प्लेट बाइक, हथियार और कारतूस बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक अवैध हथियार और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इन बरामदगी के आधार पर आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच कर रही है।
हत्या मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मल्ला माजरा लूट-मर्डर केस में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी कुबेर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए चार्जशीट की तैयारी में जुट गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मल्ला माजरा लूट-मर्डर की वारदात 6 आरोपियों ने मिलकर की थी। मल्ला माजरा निवासी साहिल का नाहरा गांव के शेखर के साथ पारिवारिक आना-जाना और दोस्ती थी। शेखर को साहिल के घर की पूरी जानकारी थी। उसे घर में एंट्री और एग्जिट के सभी रास्तों का पता था। शेखर ने वारदात से कई दिन पहले ही साहिल के घर की रेकी करनी शुरू कर दी थी। अब जानिए मल्ला माजरा लूट मर्डर केस क्या है….