पिछले एक माह में 49764 राशन कार्डधारियों का नाम किया गया डिलिट

Spread the love

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह में 2,476 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर करने का आवेदन दिया, जिनमें 2,148 नाम हटाए जा चुके हैं। अगस्त माह में 249 का नाम राशन कार्ड से हटाया गया।

उपायुक्त ने शनिवार को कहा कि अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच एवं सत्यापन वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि अपात्र राशन कार्डधारी शीघ्र अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। यदि किसी ने गलती से राशन कार्ड बनाए रखा है तो स्वयं पहल कर सरेंडर करें। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि जांच के क्रम में अपात्र राशन कार्डधारियों के पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।