करनाल के अस्पताल में स्टॉफ-मरीजों के बीच चले डंडे, VIDEO:कार्ड बनवाने आई थी गर्भवती महिला, ANM से बहस; युवक को जड़ा थप्पड़

Spread the love

करनाल के घरौंडा का स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर विवादों में आ गया है। अस्पताल में मरीजों ओर उनके परिजनों के साथ स्टाफ की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य केंद्र में हुई वारदात का घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गर्भवती महिला कार्ड बनवाने आई थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। कार्ड बनवाने आई थी गर्भवती पीड़ित महिला ममता ने आरोप लगाया कि वह सब सेंटर में अपना कार्ड बनवाने के लिए आई थी। इसी दौरान एएनएम के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि एएनएम अचानक गुस्से में आ गई और डंडा उठा लिया। वीडियो बनाने पर भड़की एएनएम ममता का कहना है कि एएनएम द्वारा चलाया गया डंडा उसे लगा, जबकि वहां मौजूद एक युवक को भी थप्पड़ मारा गया। महिला ने बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है और अगर चोट गंभीर होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। आरोप है कि इसी बात से एएनएम का गुस्सा और बढ़ गया और उसने आक्रामक व्यवहार किया। परिजन और पुलिस को बुलाया घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। देखते ही देखते महिला के परिजन भी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। मेडिकल करवाकर दी शिकायत ममता ने बताया कि उन्होंने अपना मेडिकल करवाया है और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं एएनएम पक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।