लड़के की मौत के गम में लड़की ने दी जान:परिजनों को फांसी पर लटकी मिली; दोनों की शादी की बातचीत चल रही थी

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली कस्बे में 22 वर्षीय युवती ने शादी के लिए चल रही बातचीत वाले लड़के की मौत के गम में सुसाइड कर लिया। युवती ने 29 मार्च शाम को अपने ही घर में उस समय फांसी का फंदा लगा लिया, जब उसके घर में कोई भी नहीं था। सोमवार को अटेली पुलिस ने युवती का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद उसके शव को पटौदी में जाकर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया। मंडी अटेली के वार्ड नंबर नौ में रहने वाली 22 वर्षीय मुस्कान ने रविवार शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। उस समय घर में कोई भी नहीं था। युवती के पिता काम से बाहर कस्बे में गए हुए थे। वहीं उसकी मां तथा बहन घरों में साफ-सफाई का काम करने के लिए गए हुए थे। परिजन लौटे तो फंदे पर लटकी मिली जब परिजन वापस घर पर लौटे तो मुस्कान को फंदे पर लटकता हुआ देखा। इस पर परिजन आनन-फानन में उसको फंदे से उतारकर अटेली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी सूचना इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। शादी की चल रही थी बातचीत नागरिक अस्पताल में आए युवती के पिता अनवर ने बताया कि जिस युवक के साथ उसकी शादी की बातचीत चल रही थी, उसकी कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद युवती गहरे सदमे में थी। तावडू चल रही थी बातचीत मंडी अटेली निवासी अनवर बताया कि उसकी बेटी की शादी को लेकर तावडू निवासी एक युवक के साथ बातचीत चल रही थी। हालांकि अभी रिश्ता औपचारिक रूप से तय नहीं हुआ था, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर सहमत थे और दिवाली के आसपास शादी करने का कार्यक्रम बनाने की बात चल रही थी। चार दिन पहले आया हार्ट अटैक पिता के अनुसार, सब कुछ सामान्य चल रहा था और दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे। इसी बीच करीब चार-पांच दिन पहले अचानक युवक को हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत की खबर ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया। मौत से हो गई थी परेशान उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी काफी परेशान रहने लगी थी। वह बार-बार उसी घटना को याद कर भावुक हो जाती थी। परिवार के लोग उसे समझाने और संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह इस सदमे से उबर नहीं पाई। परिवार में छाया हुआ है मातम अनवर के मुताबिक इसी मानसिक आघात के कारण उनकी बेटी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में गहरा मातम छा गया है। उन्होंने बताया कि जिस युवक से उनकी बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी, वह तावडू का रहने वाला था और उसकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई थी।