हिसार में नर्सिंग छात्राओं की FIR में खुलासा:लड़कियों के सिर पर सेब रख निशाना लगाता था संचालक; सरकार ने नोडल अधिकारी लगाया

Spread the love

हिसार के नारनौंद स्थित कागसर के खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की शिकायत पर रविवार देर शाम नारनौंद थाना पुलिस ने FIR दर्ज की। छात्राओं ने शिकायत में संचालक जगदीश गोस्वामी, पत्नी और बेटे अमनदीप पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर BNS की धारा 3(4) (दंड का सामान्य प्रावधान), 75(2) (यौन शोषण) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्राओं ने FIR में सोमवार को संशोधन करवाया है। इसमें शिकायत कर्ता का नाम बदला गया है। छात्राओं ने FIR में बताया है कि संचालक टैब दिखाने के बहाने पास बुलाता था और जबरन बाथरूम में ले जाता था और गलत तरीके से छूता था। 2 छात्राओं ने बताया कि संचालक जगदीश गोस्वामी उनके सिर पर सेब रखकर तीर से निशाना लगाता था। हालांकि पुलिस छात्राओं के द्वारा लगाए आरोपों की जांच कर रही है। हांसी SP अमित यशवर्धन का कहना है कि जिन पर आरोप लगे हैं उनकी बातों को भी सुना जाएगा। इसके बाद छात्राओं के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। जानिए छात्राओं ने संचालक के बारे में क्या कहा… नोडल अधिकारी बोले- हम बातचीत के लिए तैयार
वहीं सरकार की ओर से नारनौंद SDM विकास यादव को नोडल अधिकारी (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) नियुक्त किया है। SDM ने बताया कि प्रशासन बातचीत के लिए तैयार है। हमने छात्राओं की मांगें मान ली हैं। पुलिस ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। छात्राओं से अपील है कि वह सर्दी के मौसम को देखते हुए धरना कॉलेज के अंदर प्रांगण में लगाएं। छात्राओं ने सुबह हंगामा किया, खाप पंचायतें आईं
सोमवार को एक बार फिर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। रविवार रात को छात्राओं ने कॉलेज संचालक पर FIR दर्ज और माइग्रेशन का प्रोसेस आगे बढ़ने के बाद धरना समाप्त करवा दिया था। छात्राएं भी इससे सहमत होकर धरने से उठ गई। सोमवार सुबह एक बार फिर छात्राएं कॉलेज के आगे धरने पर बैठने लगीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे छात्राओं, उनके परिजनों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसमें कुछ छात्राओं को चोट लगी। वहीं पुलिस की 2 महिलाकर्मी भी घायल हो गईं। इसके बाद कागसर गांव के ग्रामीण और खाप नेता छात्राओं के समर्थन में धरने पर पहुंच गए। वहीं प्रशासन ने दोबारा बातचीत की मगर छात्राएं नहीं मानीं। ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- हिसार में नर्सिंग छात्राओं को धरने से खदेड़ा:बोलीं- पुलिस ने लाठीचार्ज किया; SP बोले- इन्होंने 2 लेडी कॉन्स्टेबलों को पीटकर घायल किया हरियाणा के हिसार में नारनौंद के नर्सिंग कॉलेज को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार सुबह गंभीर मोड ले लिया। यहां बीते शुक्रवार से धरने पर बैठी छात्राओं और पुलिस के बीच टकराव हुआ। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किए गए केस में पुलिस ने सही धाराएं नहीं लगाईं, जिससे मामले की गंभीरता कम आंकी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…