सोनीपत में दुकान-घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई:पैसों के विवाद में हमला; परिवार को जलाने की धमकी दी, CCTV आया सामने

Spread the love

सोनीपत जिले के सैनीपुरा क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात आरोपियों ने पेट्रोल डालकर दुकान और घर के बाहर आग लगा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैनीपुरा निवासी प्रिंस सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को शाम करीब 5:41 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान विकास नाम का युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। रात को दुकान के बाहर की आगजनी और तोड़फोड़
पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 10:36 बजे आरोपी दोबारा आए और दुकान के बाहर तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी रेहड़ी और अन्य सामान पर भी तेजधार हथियारों से वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह घर के बाहर भी लगाई आग
शिकायतकर्ता का कहना है कि हमलावर यहीं नहीं रुके और देर रात करीब 3 बजे उनके घर के बाहर भी आग लगाने की कोशिश की। आरोपियों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि यह पूरा विवाद उनके भाई के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक हाथों में तेजधार हथियार लेकर मकान के गेट और अन्य हिस्सों पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बोतल में पेट्रोल लेकर मकान के बाहर छिड़काव करता नजर आ रहा है, जिसके बाद आग लगा दी जाती है। पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित प्रिंस का आरोप है कि आरोपी फाइनेंस का काम करते हैं और ब्याज के नाम पर दोगुना-तिगुना पैसा वसूलने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विकास, दीपक सहित अन्य युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(G), 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही