सोनीपत में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर ‘फेम’ पाने की चाहत ने एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाने की तैयारी कर दी है। पुलिस ने गांव नांदनौर निवासी अंकित उर्फ अक्की के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिस की टीम इस मामले की जांच के लिए गई तो टीम पर हमला और हाथापाई भी की गई। पुलिस मामले में आगे की जांच में लगी है। सोशल मीडिया प्रोफाइल से खुला मामला जानकारी अनुसार, सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर-27 को मिली एक सूचना के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी “akki_nandnauriya” का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि अंकित ने अपनी प्रोफाइल पर कई खतरनाक हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हुए थे, जो कि कानूनन अपराध है। काली थार के साथ हथियार लेकर फोटो खींचे पुलिस इंस्पेक्टर ऋषिपाल (इंचार्ज क्राइम यूनिट सेक्टर-27) की जांच में खुलासा हुआ कि… जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला बताया गया है कि मामला सामने आने के बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। मामला तब और गंभीर हो गया जब 2 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम आरोपी तुषार के घर जांच के लिए पहुंची। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार… कानूनी कार्रवाई ताजा अपडेट के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनीपत के आदेशों पर थाना सेक्टर-27 में 17 जनवरी की शाम को अंकित और अन्य के खिलाफ संबंधितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (25-54-59 A.ACT) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में लगी है।
सोनीपत में युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाए:काली थार के पास और छत पर खड़ा दिखा; जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला
