सोनीपत में घर बुलाकर युवक पर गंडासी से हमला:गाड़ी के बकाया ₹10 हजार मांगने पर विवाद, हालत गंभीर; खानुपर रेफर

Spread the love

सोनीपत जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गाड़ी बेचने के बाद बकाया 10 हजार रुपए मांगने गए युवक पर गंडासी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल गोहाना और बाद में खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित ने गाली-गलौज कर किया हमला गोहाना के गांव महमूदपुर के रहने वाले अमित ने थाना सदर गोहाना में दी शिकायत में बताया कि उसने करीब एक माह पहले अपने ही गांव के राहुल उर्फ लेफ्टी पुत्र सतीश को अपनी गाड़ी बेची थी। गाड़ी की बिक्री के बाद 10 हजार रुपये बाकी थे। सुबह करीब 8 बजे राहुल ने पैसे देने के लिए उसे अपने घर बुलाया। गंडासी से सिर पर किए वार अमित अपने चाचा के लड़के हिमांशु पुत्र दलबीर के साथ राहुल के घर पहुंचा। आरोप है कि घर पर पहुंचते ही राहुल ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक गंडासी से उसके सिर पर दो-तीन वार कर दिए। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। हिमांशु उसे तुरंत सिविल अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। अमित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसे अपनी जान का खतरा है। मेडिकल रिपोर्ट में दो जगह चोट की पुष्टि पुलिस को सिविल अस्पताल गोहाना से मेडिकल रिपोर्ट में झगड़े के दौरान अमित को दो तेजधार हथियार की चोटें लगने की पुष्टि की गई। डॉक्टर ने विशेषज्ञ राय के लिए उसे खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायत, डॉक्टर की रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। संबंधित पुलिस अधिकारी ने घटना स्थल गांव महमूदपुर का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।