सोनीपत शहर के सेक्टर-12 में महिला के साथ ठगी की एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। दो युवकों और एक महिला ने मिलकर उसको पहले अपनी बातों में उलझाया, फिर कथित तौर पर सम्मोहित कर उनसे 4 तोले सोने के गहने ठग लिए। इसे लिए वे महिला को सुनार की दुकान पर ले गए थे। यहां की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। सोने के गहनों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई गई है। सोनीपत के सेक्टर-12 की रहने वाली सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:45 बजे वह राम मंदिर दिल्ली कैंप से निकली थीं। जब वह आईसीआईसीआई बैंक, सिक्का कॉलोनी के सामने पहुंचीं तो वहां उन्हें दो युवक और एक महिला मिले। पैर पकड़े और रोने लगे सुनीता ने बताया कि एक युवक ने उसके पैर पकड़ लिए और रोने लगे। तीनों न अपने साथ अनहोनी होने की बात कहकर उन्हें भावनात्मक रूप से फंसा लिया। इसी दौरान तीनों ने मिलकर उन्हें अपने प्रभाव में ले लिया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद वह पूरी तरह उनके झांसे में आ गईं और उन्हें कुछ समझ नहीं आया। सुनार की दुकान पर उतरवाए गहने महिला सुनीता को वे कच्चे क्वार्टर, नंदवानी नगर स्थित एक सुनार की दुकान पर ले गए। वहां उसके गले की करीब 2.5 तोला सोने की चेन और लगभग 1.5 तोला सोने की बालियां उतरवा ली गईं। गहने उतरवाने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर लगा ठगी का पता
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो महिला ने अपने शरीर पर पहने हुए गहने देखे तो गायब थे और उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वह अपनी एक परिचित महिला को साथ लेकर थाना सिविल लाइंस पहुंचीं और लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 303 व 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया है। मामले की जानकारी SHO को दे दी गई है।मामले की जांच ASI विजय को सौंपी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। महिला के साथ दुकान पर ये हुआ… सीसीटीवी में कैद: सोनीपत में सम्मोहन कर ठगी के मामले में अब सुनार की दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पीड़ित महिला सुनीता एक महिला के साथ नंदवानी नगर स्थित सुनार की दुकान में एंट्री करती दिखाई दे रही है। इस दौरान दुकान के अंदर हुई पूरी बातचीत भी कैमरे में कैद हो गई है। “भाई गहने निकाल दोगे” कहकर शुरू हुई बातचीत: सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दुकान में पहुंचते ही साथ आई महिला सुनार से कहती है, “भाई गहने निकाल दोगे।” इसके बाद सुनीता अपने कान आगे करके बाले निकलवाने लगती है। इस दौरान सुनीता कहती है, “भाई तोड़ मत देना।”
वहीं दूसरा व्यक्ति कहता हुआ सुनाई देता है, “यह टूटकर निकलेंगे, ऐसे नहीं निकलेंगे।” छोटी पैकिंग थैली में डलवाए गए गहने: गहने उतरवाने के बाद उन्हें एक छोटी पैकिंग थैली में डलवा लिया जाता है। फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि आरोपी महिला सुनार को गहने उतारने के नाम पर 10 रुपए का सिक्का देने लगती है।
इस पर सुनार कहता है कि “यह कोई बड़ा काम नहीं था,” और पैसे लेने से मना कर देता है। लेकिन आरोपी महिला कहती है, “आपकी मेहनत भी है,” और धन्यवाद देती है। दो सुनारों ने कहा था कि टूट जाएंगे:इसी दौरान पीड़िता सुनीता यह कहती हुई नजर आती है कि वह “दो सुनारों के पास घूम कर आ गई है और दोनों ने यही कहा था कि टूट जाएंगे।”
इस पर आरोपी महिला बात करते हुए कहती है कि “सुनारों का काम ही यही होता है।” वहीं सुनार कहता है कि “वे दुकानदार ये सोच रहा होगा कि तोड़ दूंगा तो नए बन जाएंगे।” तुड़वाकर नया डिजाइन बनवाना है: फुटेज में पीड़ित महिला सुनीता यह भी कहती हुई नजर आ रही है कि “तुड़वाकर नया डिजाइन बनवाना है।”
जब महिला दुकान से जाने लगती है तो सुनार कहता है, “धरती पर ऐसा कोई काम नहीं जो ना हो सकता हो।” इसके बाद महिला गहने लेकर दुकान से बाहर निकल जाती है।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच में जुटी हुई है।
सोनीपत में महिला के ढ़ाई लाख के गहने उतरवाए, VIDEO:पहले पैर पकड़ कर रोए, सम्मोहित कर सुनार की दुकान में ले गए
