सोनीपत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने में धक्का-मुक्की:महिला नेत्री ने लेडिस कार्यकर्ता को धक्का देकर निकाला बाहर; अनाज मंडी में पहुंचे थे

Spread the love

सोनीपत की अनाज मंडी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र किसानों के बीच पहुंचे। सोनीपत में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के पहुंचने पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया और शहरी अध्यक्ष से कमल दीवान ने स्वागत किया। इस दौरान अनुशासनात्मक के कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक के सुरेंद्र पवार, विधायक जयवीर वाल्मीकि समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता रहे। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत की नई अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था, भुगतान में देरी और फसल उठान होने का आरोप लगाया। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि बारिश की वजह से मंडी में अनाज भीगा है और नमी की मात्रा है, इसीलिए खरीद नहीं हो पाई है। राव नरेंद्र ने मौके पर ही हालात का जायजा लेते हुए व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं दूसरी तरफ महिला कार्यकारिणी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम बाल्यान कांग्रेसी नेताओं के सामने एक कार्यकर्ता को धक्का देकर बाहर निकालती नजर आई और वह कैमरे में कैद हो गई। प्रदेश अध्यक्ष के सामने महिला को बाहर निकाला प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का मंडी में आढ़ती की दुकान के सामने बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। कांग्रेस की महिला नेत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम बाल्यान माला के बीच खड़ी थी। इसी बीच एक महिला कार्यकर्ता भी माला के अंदर जाकर फोटो खिंचवाने की कोशिश करने लगी। इस पर नीलम बाल्यान ने कार्यकर्ता को धक्का देकर माला से बाहर कर दिया और उसे मौके पर डांटती हुई नजर आई। हालांकि महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हटी और दोबारा माला के अंदर जाकर फोटो खिंचवा लिया। यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही होता रहा। वहीं मंडी में कांग्रेस का प्रदर्शन कम फोटो सेशन ज्यादा नजर आया और बार-बार प्रदेश अध्यक्ष के कहने के बावजुद कांग्रेसी पीछे नहीं हटे।
एमएसपी पर गेहूं खरीद न होने का आरोप राव नरेंद्र ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। इसके चलते किसान मजबूरी में अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। मंडी व्यवस्था चरमराई, किसानों में बढ़ा आक्रोश राव नरेंद्र ने कहा कि अनाज मंडियों में अव्यवस्था चरम पर है, न तो खरीद की उचित व्यवस्था है और न ही फसल के समय पर उठान की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही है। किसानों को घंटों और कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। राव नरेंद्र ने चेतावनी दी, कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। क्रॉस वोटिंग पर जल्द कार्रवाई के संकेत प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंप चुके हैं, जिसे आगे प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद को भेज दिया गया है। राव नरेंद्र ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल विधायकों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप राव नरेंद्र ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रलोभन और दबाव के जरिए विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाई गई, जिसकी देशभर में आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस में एकजुटता का दावा इन तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच राव नरेंद्र ने कांग्रेस संगठन को पूरी तरह एकजुट बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकतर कार्यक्रमों में सभी नेता एक साथ नजर आते हैं और किसी भी तरह की गुटबाजी का सवाल ही नहीं उठता। व्यक्तिगत गतिविधियों को संगठन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव और राजनीतिक उठापटक को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।