सिरसा जिले में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। इस सूचना पर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस समय पुलिस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले काफी समय से बीमार रहती थी। इसी के चलते दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। मगर घर से मौके से कोई जहरीला पदार्थ संबंधित सामग्री नहीं मिली है और न ही कोई दवा की शीशी। ऐसे में शक गहरा गया है। जहर खाने से दोनों की बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, ये घटना नाथूसरी चौपटा खंड के खेड़ी गांव की है। मृतकों की पहचान खेड़ी गांव के 63 वर्षीय रामचंद्र पुत्र कानाराम और उनकी 60 वर्षीय पत्नी महेंद्रो देवी के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम को दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन महेंद्रो देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रामचंद्र की मौत सिरसा नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। रामचंद्र की तीन विवाहित बेटियां और एक बेटा धोलू है। दंपती अपने बेटे धोलू से अलग गांव में रहते थे और धोलू की भी तीन बेटियां है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कागदाना पुलिस चौकी कर रही हैं। बेटा करता है खेतीबाड़ी पुलिस ने मृतक के बेटे धोलू ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उनके घर की ढाई एकड़ जमीन है और 10 एकड़ जमीन उसने ठेके पर ली है। ऐसे में सोमवार शाम को उसके पिता से उसकी मुलाकात हुई थी, उस समय वे शराब के नशे में धुत थे। बाद में पता चला कि जहर ले लिया।
सिरसा में दंपती ने जहर खाकर किया सुसाइड:बेटे से अलग रहते थे, कारणों का नहीं खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
