सिरसा में कबाड़ी से तलवार के बल पर छीनाझपटी:सामान बेचने के बहाने बुलाया घर, एक ने गले पर रखा हथियार

Spread the love

सिरसा जिले में एक कबाड़ का काम करने वाले से तलवार के बल पर छीनाझपटी की वारदात हो गई। कबाड़ी ने ये घटना गांव वालों को बताई, तो सभी दंग रह गए। गांव के रहने वाले दो युवक उसे सामान बेचने की बात कहकर अपने घर ले गए। वहां ले जाकर एक ने गले पर हथियार रख दिया और दूसरे ने जेब से पैसे छीन लिए। सूचना पर पुलिस ने वारदातस्थल का जायजा लिया और दोनों अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर दोनों अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उनकी लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा जाएगा। कबाड़ खरीदने के लिए गया था पुलिस को दी शिकायत में जिले के कालांवाली से वार्ड 16 के बंता सिंह ने बताया कि पिछले 10-15 सालों से उसका कबाड़ खरीदने का काम है और वह गांवों से कबाड़ का सामान खरीदते हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह गांव लकड़ांवाली में कबाड़ खरीदने के लिए गया हुआ था। लकड़ांवाली में शमशान भूमि वाली गली बाजीगर मोहल्ला में बटा सिंह व गोली उसे कबाड़ बेचने की कहकर अपने घर ले गए। जेब से निकाले 920 रूपए उनमें से एक ने बाहर गली में उसके गले पर तलवार रख दी और दूसरे ने उसकी जेब में पैसे छीन लिए। छीनाझपटी कर वहां से भा गए। उस जेब में उसके पास करीब 920 रुपए थे। इसके बाद इसकी सूचना गांव वालों और बाकी लोगों को दी। सूचना पर पुलिस बुलाई और शिकायत दी।