सिरसा जिले में एसीबी की टीम ने आज शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिसकर्मी नारकोटिक्स टीम में एसपीओ है और पहले चौकी में रह चुका है। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों से सेटिंग करके से रिश्वत लेता था, जिसे एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मी गुरमेश पिछले कुछ समय से एंटी नारकोटिक्स सिरसा में तैनात था। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से नशा मामले में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसी सिलसिले में वह ऑटो मार्केट में गया हुआ था और पीड़ित को बुलाया हुआ था। पुलिसकर्मी को उससे पैसे लेने थे। उसी वक्त एसीबी की टीम पहुंच गई और उसे पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में एसीबी सिरसा से इंस्पेक्टर सत्यवान शर्मा से दो से तीन बार संपर्क किया गया, पर बात नहीं हो पाई
सिरसा में ACB ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेता रंगेहाथ गिरफ्तार:नारकोटिक्स टीम में एसपीओ, नशा तस्कर से मांग थे 30 हजार
