सिरसा में महिला को घसीटकर पीटा, कपड़े फाड़ने का आरोप:बचाव में आए बेटे को कमरे में किया बंद; घर में घुसकर दी गालियां

Spread the love

सिरसा शहर में घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया गया। गेट खोलने गई महिला को हमलावर घसीटते हुए घर से बाहर ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्रता की है। झगड़े में महिला सहित अन्य परिवार के लोगों को चोटें लगी है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायलों के अनुसार, हमलावर हाथों में डंडे लिए हुए थे। पहले गाली-गलौज की और सीधा घर के अंदर घुस गए। हमलवार कार में सवार होकर आए थे। मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ 333/115(2)/127(2)/351(2)/3(5) BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और महिला से जुड़े आरोपों की अलग से जांच की जाएगी। शिकायत में सोहन लाल ने बताया कि वह शहर के कंगनपुरा रोड शिव नगर की रहने वाला है और उसका कबाड़ का काम है। वह और उसकी पत्नी सुमित्रा व बड़ा बेटा रवि व पुत्रवधू पूजा घर में थे। बीते दिन वह अपने घर पर घरेलू बातचीत कर रहे थे, तो मुख्य गेट बंद था। रात करीब 10.30 बजे घर का दरवाजा खट-खटाने की जोर से आवाज सुनाई दी। पत्नी के गेट खोलने पर सीधा हमला शिकायत में आगे बताया, उसकी पत्नी ने घर का गेट खोला, तो इतने में दीपांशु व हिमांशु व उसका साथी मनीष व पन्नीवाला मोटा निवासी जयसिंह उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। वह और उसका बेटा व पुत्रवधू बीच-बचाव करने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। बेटे रवि को कमरे में बंद कर दिया और घरेलू सामान तोड़-फोड़ दिया। उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्रता की। इसी वक्त उसका छोटा बेटा आ गया और उससे भी मारपीट की। उनको अंदर घसीट ले गए। पत्नी के कानों की बालियां गुम हो गई। सभी आरोपी कार में आए थे और उनके साथ अन्य व्यक्ति भी हो सकता है। मौके पर पड़ोसी पहुंचे तो बोले, ये घरेलू सामान हमारा है और बीच में ना आओ। उनको जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उनको अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।