सिरसा में दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला:नशा बेचने की शिकायत देने पर विवाद, तलवार लेकर घर में घुसे हमलावर

Spread the love

सिरसा जिले में एक दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। उस वक्त दुकानदार का दोस्त भी उससे मिलने आया हुआ था। दुकानदार अपनी जान बचाने को घर की ओर भागा, तो हमलावर उसके घर में घुस गए। वहां पर उसके साथ मारपीट की, दोनों को चोटें आई है। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गए। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस को शिकायत दी हुई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने पूर्व पार्षद सुशील सैनी को भी धमकी दी थी। इसकी वजह है कि नशा बेचने की पुलिस को सूचना देने पर विवाद हुआ है। अब मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी युवक नामजद सहित 6-7 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दाबिश देगी। इसके बाद पूछताछ में युवक से नशा बेचने बारे में भी डिटेल खंगाली जाएगी। दोस्त की दुकान पर गया था पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान के जिला सरोही के कालंदरी गांव का रहने वाला है। हाल में वह सिरसा में खाजाखेड़ा मोड पीर बस्ती में रहता है। वह सब्जी मंडी सिरसा में प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार शाम करीब 6 बजे वह अपने दोस्त सतीश कुमार की कन्फेक्शनरी दुकान पर गया हुआ था। घर में घुसकर सामान भी तोड़ा इसके बाद उसे उसका दोस्त अपनी दुकान पर बैठाकर साथ लगते घर में चला गया। कुछ देर बाद गोशाला मोहल्ला के कालिया गुर्जर व 6-7 अन्य लड़के आए, जो अपने मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। उनके हाथों में तलवार थी और अचानक दुकान के अंदर घुस आए। तलवार व दातर से दुकान में रखे फ्रीज व टीवी व अन्य सामान तोड़ने लगे। वह जान बचाने को भागने लगा, तो कालिया ने उसे रोक लिया और तलवार से उस पर वार कर दिया। मारने की धमकी देकर हुए फरार शोर-शराबा सुनकर सतीश अपने घर से बाहर आने लगे, तो वे हमलावर सतीश की ओर भागने लगे। सतीश के घर में घुस गए और उससे मारपीट करने लगे। सतीश ने किसी न किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले वालों को आता देखकर वे सभी बाइक लेकर भाग गए और जाते समय जान से मार देने की धमकी दी।