सहारनपुर में कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को कुचला…मौत:पुलिस पर फायरिंग कर भागते समय हुआ हादसा

Spread the love

सहारनपुर में शनिवार को कार सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को रौंद दिया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दरअसल, उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में कार सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड से यूपी में एंट्री कर गई। इसके बाद पुलिस ने शेखपुरा कदीम के पास बदमाशों को पकड़ने के लिए बैरिकेडिंग कर दी। लेकिन, बदमाशों ने फायरिंग करते हुए कार को यूटर्न किया और तेजी से गाड़ी भगा दी। इससे पीछे खड़ा बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। बदमाश युवक को रौंदते हुए भाग गए। हालांकि, करीब 1 किमी दूर सहारनपुर पुलिस ने घेराबंदी करके 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया। मार्केट से सामान लेकर घर जा रहा था युवक
मृतक की पहचान शीतल पुत्र हरिचंद निवासी ग्राम माया हेड़ी नागल थाना देहात कोतवाली के रूप में हुई है। घायल हालत में हॉस्पिटल में भर्ती शीतल ने पुलिस को बताया- मैं मार्केट से सामान लेकर घर जा रहा था। जैसे ही शेखपुरा कदीम के पास पहुंचा, तो पुलिस बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसके चलते वहां पर मुझे रुकना पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रहे कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। वो लोग गाड़ी यूटर्न करते समय पीछे से मुझे टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गए। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शीतल की मौत हो गई। पुलिस ने शीतल के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी बोले- 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कार सवार 2 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर में BAMS स्टूडेंट ने सुसाइड किया, बैक लगने से डिप्रेशन में था, चित्रकूट का रहने वाला था कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शैलेंद्र कुमार (27) मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला था। उसकी लाश कमरे में रस्सी से लटका मिली। शैलेंद्र थर्ड ईयर का छात्र था। पढ़ाई में बार-बार बैक आने से मानसिक रूप से तनाव में था। पढ़िए पूरी खबर…