रोहतक में माता दरवाजा चौक पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को फॉरच्यूनर गाड़ी ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को तुरंत पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 62 वर्षीय बलबीर पुत्र विजय निवासी कबीर कॉलोनी के रूप में हुई, जो माता दरवाजा चौक से पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान एक पंजाब नंबर की फॉरच्यूनर गाड़ी आई और बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में घायल बुजुर्ग बलबीर को राहगीरों ने पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहगीरों से भी पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए। सरकारी डिपो से राशन लेने जा रहा था बुजुर्ग
मृतक बलबीर दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकलकर सरकारी डिपो पर राशन लेने के लिए जा रहा था। जब बलबीर माता दरवाजा चौक पर पहुंचा तो पीछे से आई फॉरच्यूनर गाड़ी ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। लोगों ने गाड़ी का पीछा भी किया, लेकिन गाड़ी उनकी पहुंच से दूर चली गई। हालांकि लोगों ने गाड़ी की फोटो भी ले ली। पुलिस मामले में कर रही जांच
ओल्ड सब्जी मंडी थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि माता दरवाजा चौक पर एक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच करेगी।
रोहतक में फॉर्च्यूनर ने बुजुर्ग को कुचला:पैदल जाते समय मारी टक्कर, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार
